24 News Update उदयपुर। जिले की सविना थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी संदीप कुमार (25) पुत्र शेर सिंह, निवासी नाटास, थाना गुढा गोडजी, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व के पुलिस उप अधीक्षक छगन पुरोहित के सुपरविजन में थाना अधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी 2025 को प्रकरण संख्या 49/2025 धारा 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट में आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र डुल्हे सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरे कला, थाना सुखेर, को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में महेन्द्र सिंह ने हथियार संदीप कुमार से खरीदने की जानकारी दी थी।गौरतलब है कि संदीप कुमार पहले से ही थाना कोतवाली, जिला झुंझुनूं के प्रकरण संख्या 300/25 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार होकर न्यायिक अभिरक्षा में था। पुलिस टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आपराधिक रिकॉर्डपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संदीप कुमार के विरुद्ध पूर्व में चोरी, लूट आदि के करीब 10 मामले दर्ज हैं।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमअजय सिंह राव, थानाधिकारी सविनालाल सिंह राव, उपनिरीक्षकप्रीतम सिंह, उपनिरीक्षककिशोर, कानि. 3102पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई श्रृंखला को तोड़ने के लिए आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद डॉ रावत ने उदयपुर-चंडीगढ़-सुपरफास्ट का नाम हल्दीघाटी सुपरफास्ट या मानगढ़ घाम सुपरफास्ट रखने का आग्रह किया खिरनी की नई प्रजाति की राजस्थान में पहली उपस्थिति