Site icon 24 News Update

उदयपुर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च – गंगा प्रवाह यात्रा’ का भव्य स्वागत

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दिल्ली से प्रारंभ हुई ‘यूनिटी मार्च – गंगा प्रवाह यात्रा’ मंगलवार शाम प्रतापनगर चौराहा होते हुए उदयपुर पहुंची, जहां राणा प्रताप मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, देबारी मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौड़ और दोनों मंडलों की टीमों सहित जिला पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। लगभग 10 बसों में सवार 325 प्रतिनिधिमंडल फतह स्कूल के बाहर एकत्र हुआ और वहाँ से सुरजपोल तक जुलूस के रूप में पत्रक वितरण व जनसंपर्क करते हुए आगे बढ़ा।

सुरजपोल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद यात्रा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, संगठन जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री डॉ. पंकज बोराना व देवीलाल सालवी, यात्रा संयोजक जगदीश शर्मा और सह-संयोजक हिमांशु बागड़ी के नेतृत्व में बापूबाजार होते हुए टाउन हॉल पहुंची।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि यह यात्रा दिल्ली से अलवर, कोटा और चित्तौड़गढ़ होकर उदयपुर पहुंची है तथा यहां रात्रि विश्राम के बाद केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) के लिए रवाना होगी। जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि राज्यों से आए 325 प्रतिनिधि, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए।
प्रतापनगर से टाउन हॉल तक मार्ग में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. कविता जोशी, श्यामा प्रसाद मंडल अध्यक्ष विजय आहूजा तथा सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने भी पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के आगे चल रहे DJ पर राष्ट्रभक्ति गीतों के बीच नगर निगम प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग प्रस्तुति और ‘पधारो म्हारे देश’ की धुनों से वातावरण देशभक्ति से भर उठा।
टाउन हॉल पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि यह यात्रा आत्मनिर्भर भारत, एकता और स्वदेशी संकल्प का सशक्त संदेश दे रही है। यात्रा संयोजक जगदीश शर्मा ने बताया कि नगर निगम पहुंचते ही सभी पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चुनीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद सामर, जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, जिला मंत्री प्रकाश अग्रवाल, तुषार मेहता, खुशबू मालवीया, हजारी जैन, अशोक शर्मा, तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version