24 News Update उदयपुर। आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार को लेकर रविवार प्रातः 7:30 बजे शहर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के माध्यम से सनातन समाज को एकजुट करने और सम्मेलन में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।प्रभात फेरी का नेतृत्व संयोजक रोहित चौबीसा के सान्निध्य में सनातन भक्तों की टोली ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जाड़ा गणेशजी मंदिर में भगवान गणेश के दरबार में पीले चावल अर्पित कर सम्मेलन की सफलता की प्रार्थना के साथ हुआ। इसी अवसर पर सम्मेलन से संबंधित पोस्टर एवं पत्रकों का विधिवत विमोचन भी किया गया। पीले चावल अर्पित कर की गई मंगलकामनाप्रचार प्रमुख भारत कुमावत ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों—चारभुजा मंदिर, कुमावत समाज भेरूजी मंदिर, हनुमानजी मंदिर, पंच देवरिया, बड़ा रामद्वारा मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पीले चावल अर्पित कर विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता की कामना की गई। प्रभात फेरी में शामिल सनातन भक्तों ने “श्री राम जय राम जय जय राम” के गगनभेदी जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान प्रत्येक सनातनी हिंदू परिवार के घर पर पीले चावल रखकर उन्हें 1 फरवरी को आयोजित भव्य शोभायात्रा, कलश यात्रा एवं विराट हिंदू सम्मेलन (धर्मसभा) में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। प्रभात फेरी के दौरान जाड़ा गणेशजी चौक, बजरंग मार्ग, पंच देवरिया मार्ग, मांजी मंदिर मार्ग एवं बागोर के नोहरे क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया गया। सायंकाल बागोर का नोहरा में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन भक्तों के शामिल होने की संभावना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान विद्यापीठ का 40वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, स्वामी विवेकानंद के अधूरे स्वप्न को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी : निंबाराम एमपीयूएटी : राष्ट्रीय युवा दिवस पर कृषि विद्यार्थियों में जागा राष्ट्रबोध