Site icon 24 News Update

समयश पालीवाल के हरफनमौला प्रदर्शन से गोलछा वॉरियर्स उदयपुर ने के टी लायंस गुजरात को हराकर जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

Advertisements

विपिन रेहलान बने मैन ऑफ़ द सीरीज

24 News Update उदयपुर . स्वर्गीय श्री राजेंद्र कुमार गोलछा की स्मृति में आयोजित GACL 2026 (गोलछा एसोसिएट चेम्पियन लीग) का आयोजन फील्ड क्लब एवं लव कुश इंडोर स्टेडियम पर आयोजित किए गया जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम 100 मीटर रेस, शतरंज रस्साकसी आदि खेलों का आयोजन रखा गया। जिसमें गोलचा समूह के विभिन्न कार्य स्थलों से देश भर के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
गोलछा एसोसिएट ग्रुप के महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग पवन शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोलछा समूह की जयपुर, बीकानेर, गुजरात के भुज, बडौदा अहमदाबाद, मोरबी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, एवं मेजबान उदयपुर व उदयपुर माइंस सहित सभी इकाइयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आज प्रातः खेलें गये क्रिकेट के फाइनल मैच में गोलछा वॉरियर्स (रेस्ट आफ गोलछा) ने केटीपी लायन गुजरात को 22 रनों से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। गोलछा वॉरियर्स के कप्तान समयश पालीवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। गोलछा वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 141 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान समयश पालीवाल नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 56 प्रीतम टांक 26 विपिन रेहलान 26 नितेश पटेल ने 15 रनों का योगदान दिया। केटी लायंस के पार्थ वेकड़िया, पार्थ मांडवी व मेहुल ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में 142 रनों के लक्ष्य को लेकर उतरी केटीपी लायंस टीम निर्धारित ओवरों में 119 रन ही बना सकी। केटी लायंस के नितेश जोशी 23 फाल्गुन शाह 22 पार्थ मांडवी 46 रनों का योगदान दिया। गोलछा वॉरियर्स के राजकुमार लोहार ने 4 समयश पालीवाल व विपिन रेहलन एक-एक विकेट लिया इस फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच समयश पालीवाल रहे। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विपिन रेहलन को बेस्ट बैट्समैन, मीतेश जोशी, गेंदबाज राजकुमार लोहार एवं बेस्ट फील्डर प्रीतम टॉक को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया
अन्य खेलों में टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में यश प्रथम, आरिफ कुरैशी द्वितीय और मुकेश अलावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में डबल्स शालीन पोखरना -योगेश जैन की जोड़ी ने प्रथम, आरिफ कुरैशी- मुकेश अलावत की जोड़ी द्वितीय व रंजन वैद अमित शर्मा की जोड़ी तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस महिला वर्ग एकल में ज्योति गोड प्रथम, निधि जैन दितीय स्थान पर रही बैडमिंटन पुरुष वर्ग एकल में उदयपुर के समयश पालीवाल प्रथम, जयपुर के हर्ष शर्मा द्वितीय, जयपुर के ही चंद्रकांत तृतीय स्थान पर रहै। बैडमिंटन पुरुष वर्ग डबल में बृजमोहन शर्मा -वरतेश कि जोड़ी प्रथम, समयश पालीवाल- कर्मवीर सिंह देवड़ा कि जोड़ी द्वितीय व चंद्रकांत- हर्ष शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
बैडमिंटन महिला वर्ग एकल में काव्या माथुर प्रथम आकांक्षा शर्मा द्वितीय, मयूरी सिंह तृतीय स्थान पर रहे वहीं बैडमिंटन महिला वर्ग डबल्स में आस्था गुप्ता- मयूरी सिंह प्रथम ,ज्योति गोड- पूजा रेहलान द्वितीय रितु शर्मा -शिवानी मिनोचा तृतीय स्थान पर रहे
शतरंज में 18 वर्ष की कम आयु वर्ग में लोकेश राज प्रथम तनिष्क कुमार द्वितीय समर्थ मिमोचा तृतीय स्थान पर रहे वहीं 18 वर्ष से बड़े आयु वर्ग के शतरंज में अर्पित पारीक प्रथम यासीन जैन द्वितीय यश सेन तृतीय स्थान पर है।
60 मीटर रेस में पवन कुमार प्रथम मनोज कुमार द्वितीय व शशांक दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे वही 100 मीटर रेस में मेहुल प्रथम प्रीतम टांक द्वितीय व नीलेश पटेल तृतीय स्थान पर है। रस्साकशी में जयपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंत में कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता अशोक छाजेड़ की मुख्य अतिथि जनिष्ठ गोलछा थे जबकि विशिष्ट अतिथि ममता जैन, फाल्गुन शाह, राजेंद्र पारीक ओम प्रकाश सेनी थे।
इस अवसर पर उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष यशवंत पालीवाल, रंजन वेद, दिलीप झा, पवन शर्मा, संदीप श्रीमाली, मोहन पालीवाल पवन जैन बीएस यादव, जाकिर हुसैन शहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version