Site icon 24 News Update

शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को किया नमन: महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं श्रद्धांजलि अर्पित निंबाहेड़ा में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा स्मारकों की सफाई, माल्यार्पण कर गूंजे देशभक्ति के स्वर

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा, शहीद दिवस के अवसर पर निंबाहेड़ा के स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में देश के अमर बलिदानियों को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्मरण किया गया। इस अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, निंबाहेड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय परिसर स्थित तीनों शहीदों के स्मारकों की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। प्रातः 10:45 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर सक्रिय सहभागिता निभाई।
स्वच्छता अभियान के पश्चात उपस्थित जनों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान “इंकलाब जिंदाबाद” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से संपूर्ण परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन अमर शहीदों का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम एवं प्रेरणादायी अध्याय है। उनके अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक धाकड़, ब्लॉक एनएसयूआई अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, नगर एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल सेन सहित नवरत्न प्रजापत, करण जीनगर, उबैद खान,राघव लड्डा, सूरज मीणा, दिनेश धाकड़, ब्रजेश धाकड़, निखिल आंजना, समीर मीणा, सुमित जाट, आदित्य जाट, तनीश माली, तनीश पाटीदार, सूरज सालवी, रोशन कुमावत, हर्षित सेन, साहिल खान, निलेश धाकड़, शुभम कुमावत, राघव अग्रवाल, विक्की चोपड़ा, आशुतोष ,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version