Site icon 24 News Update

सद्दाम उर्फ कांकरोली पर गिरोह बनाकर भय फैलाने का आरोप, अम्बामाता थाने में केस दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर आमजन में भय फैलाने और सिंडिकेट संचालित करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सउनि अमजद खान ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि आरोपी द्वारा गिरोह बनाकर क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त आरोपीगण संगठित तरीके से सिंडिकेट संचालित कर रहे हैं, जिससे आमजन में दहशत का वातावरण है।
इस मामले में पुलिस ने सद्दाम उर्फ कांकरोली (24) पुत्र छोटेखां, निवासी फारुख आजम कॉलोनी, थाना अम्बामाता को नामजद किया है। पुलिस ने प्रकरण संख्या 182/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2)(b), 111(3) एवं 111(4) में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक अजयराज सिंह को सौंपी गई है, जो आरोपी और उसके नेटवर्क की गतिविधियों की पड़ताल में जुटे हैं।

Exit mobile version