24 News update udaipur रूपनगर विकास समिति सेक्टर-3 के निवासियों ने सोमवार को शहर विधायक ताराचंद जैन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सेक्टर-3 स्थित रूपनगर कॉलोनी के प्लॉट संख्या 150 पर अव्यवस्थित तरीके से बिना सेटबैक छोड़े एक होस्टल का निर्माण किया जा रहा है। कॉलोनीवासियों ने विधायक से कहा कि रिहायशी इलाके में इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियां हर हाल में बंद होनी चाहिए, अन्यथा क्षेत्रवासियों का रहना मुश्किल हो जाएगा। समिति ने पूर्व में इस मामले में नगर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन को भी ज्ञापन दिया था। इसके बाद जांच अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच रिपोर्ट भी पेश की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और निर्माण कार्य तेजी से जारी है। रिजर्व भूमि पर बाउंड्री की मांग कॉलोनीवासियों ने यह भी बताया कि रूपनगर कॉलोनी में प्राधिकरण की रिजर्व भूमि है, जो बगीचे के लिए निर्धारित है। भूमि को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन फिलहाल उस पर कोई स्टे ऑर्डर नहीं है। उन्होंने मांग की कि भूमाफिया से बचाव के लिए तत्काल वहां बाउंड्री वॉल बनाकर भूमि की सुरक्षा की जाए। विधायक ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन शहर विधायक ताराचंद जैन ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए नगर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन से फोन पर चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उपस्थित सदस्य इस अवसर पर रूपनगर विकास समिति के संरक्षक प्रमोद झवर, अध्यक्ष आर.सी. मीणा, सचिव नेमीचंद जैन, दुर्गाशंकर भट्ट, मयंक मिश्रा, किरण लालावत, मनोहरलाल जोशी, रमेशचंद्र सेन, शेखर शर्मा, स्वेतल जैन, घासीराम शर्मा, अनिल जैन सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में 15 दिवसीय प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अहमदाबाद प्लेन हादसे की टीस : उदयपुर में भाई-बहन को दी विदाई, चार शवों की पहचान बाकी