24 News Update भीलवाडा ज़िले में आसीन्द नगर के बीचों-बीच पिछले तीन वर्षों से अधर में लटके 700 मीटर सड़क निर्माण कार्य और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों की कथित उदासीनता के खिलाफ अब स्थानीय पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेस क्लब आसीन्द के बैनर तले शनिवार, 14 मार्च से क्षेत्र के नागरिकों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जा रहा है।तीन साल का इंतजार, अब आर-पार की जंग ब्यावर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-158 का यह छोटा सा टुकड़ा अब आसीन्द के लिए जी का जंजाल बन चुका है। प्रेस क्लब के संरक्षक दिनेश साहू एवं निसार अहमद शेख ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर (PD) राकेश कुमार की हठधर्मिता के कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा है। सड़क के अभाव में उड़ती धूल से लोग बीमार हो रहे हैं और आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार ज्ञापन और ‘खून से लिखे पत्र’ देने के बावजूद विभाग की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है। प्रेस क्लब सर्किल पर जुटेगा आसीन्दप्रेस क्लब के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि जब तक धरातल पर निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। धरने का विवरण निम्न प्रकार है:स्थान: प्रेस क्लब सर्किल (हरि भाई कचौड़ी के पास), आसीन्द।समय: प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।नेतृत्व: प्रेस क्लब आसीन्द एवं स्थानीय सामाजिक संगठन।आमजन से जुड़ने की अपीलप्रेस क्लब आसीन्द ने क्षेत्र के समस्त व्यापारिक मंडलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस ‘जनहित की लड़ाई’ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। वक्ताओं का कहना है कि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और मकान तोड़ने में तो फुर्ती दिखाई, लेकिन जब सड़क बनाने की बारी आई तो अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।”यह धरना तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक सड़क पर मशीनें चलना शुरू नहीं हो जातीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में रीट काउंसलिंग घोटाला: फर्जी पीटीआई मार्कशीट मामले का खुलासा, एसओजी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार शाहपुरा में बेंच प्रथम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन