Site icon 24 News Update

RSSB अध्यक्ष आलोक राज का मजेदार ट्वीट: बोले- गर्लफ्रेंड के पापा को एक हफ्ता वेट करने को कहो

Advertisements

24 News Update जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज अपने चुटीले अंदाज़ और सोशल मीडिया जवाबों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने स्टेनोग्राफर भर्ती परिणाम में देरी को लेकर सवाल पूछने वाले कैंडिडेट को मजेदार जवाब दिया।
एक यूजर ने X (ट्विटर) पर रिजल्ट की देरी से नाराज़गी जताते हुए मीम शेयर किया— “बाबूजी CGL वाले से शादी कर रहे हैं, स्टेनो का कोई पता नहीं”। इस पर आलोक राज ने चुटकी लेते हुए रिप्लाई किया—
👉 “मीणा जी, अपनी गर्लफ्रेंड को बोलो वो अपने बाबूजी को इस हफ्ते तक वेट करने के लिए मना ले। आपकी भी निकल पड़ेगी फिर।”
सेंट्रल बनाम स्टेट जॉब पर राय
इसी बीच एक अन्य कैंडिडेट ने उनसे मार्गदर्शन मांगा कि यदि उसका SSC जीडी और फोर्थ ग्रेड दोनों में चयन हो जाए तो किस नौकरी को चुने। इस पर आलोक राज ने लिखा—
👉 “यदि दोनों में सिलेक्शन हो तो SSC जीडी बेहतर है। सेंट्रल की नौकरी है, प्रमोशन के चांस ज्यादा हैं, सम्मान भी ज्यादा मिलेगा और पूरे देश को देखने का मौका मिलेगा। लेकिन यदि आप अपने जिले और घर के पास रहना चाहते हैं तो चतुर्थ श्रेणी ठीक रहेगी।”
सोशल मीडिया पर वायरल
आलोक राज के इन जवाबों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। कैंडिडेट्स ने उनकी ह्यूमर और व्यवहारिक सलाह की तारीफ की है।

Exit mobile version