24 News Update उदयपुर। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी रोहित सिंह सिसोदिया का चयन भारतीय दिव्यांग इंटर ज़ोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के लिए सेंट्रल ज़ोन टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 23 से 27 मार्च तक विशाखापट्टनम में आयोजित होगी।रोहित सिंह सिसोदिया विनय क्रिकेट क्लब द्वारा संचालित बी.एन. क्रिकेट अकादमी के नियमित खिलाड़ी हैं। क्लब की प्रवक्ता ममता राठौड़ ने बताया कि रोहित पिछले कई वर्षों से अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्हें रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं बीसीसीआई लेवल-1 कोच चन्द्रपाल सिंह चुंडावत का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।रोहित बीते 4-5 वर्षों से राजस्थान दिव्यांग क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी समृद्धि कप में उनका चयन ‘मेक इन इंडिया’ टीम में भी हुआ था। वे लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज होने के साथ मध्यम क्रम के बल्लेबाज और फील्डिंग में भी दक्ष माने जाते हैं।सेंट्रल ज़ोन टीम की कप्तानी योगेंद्र भदौरिया को सौंपी गई है। घोषित टीम में सुरेंद्र खोरवाल, राहुल सिंह, कुमार राहुल, अनवर अली, गज्जू नाग, इमरान खान, विंटू यादव, जसवंत सिंह, दीपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, नवीन रावत, केदारनाथ, ओम प्रकाश नेगी और गुरुदास राउत शामिल हैं।विनय क्रिकेट क्लब के संस्थापक सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यशवन्त पालीवाल ने बताया कि रोहित ने लगातार प्रदर्शन के आधार पर यह स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रोहित प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मजबूती से करेंगे।क्लब और अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने रोहित के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रतियोगिता को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां विभिन्न जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वल्लभनगर क्षेत्र की पंचायतों को भटेवर कार्यालय से जोड़ने की मांग, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र वंदे भारत एक्सप्रेस का शामलाजी रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव