24 न्यूज अपडेट, डूंगरपुर। एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन में आपातकालीन परिस्थितियों और कानून व्यवस्था से निपटने के लिए बलवा परेड एवं भीड़ नियंत्रण का अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान उग्र भीड़ पर नियंत्रण के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
अभ्यास में उपद्रवियों को गिरफ्तार करने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूंगरपुर की भौगोलिक परिस्थितियां राज्य के अन्य क्षेत्रों से भिन्न हैं, इसलिए पुलिस का प्रशिक्षित और पेशेवर होना आवश्यक है। आरआई भैयालाल आंजना के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में वास्तविक परिस्थितियों का निर्माण किया गया। करीब 125 लोगों ने बल पर पथराव किया, जिसे नियंत्रित करने के लिए बल ने धमाके वाले और आंसू गैस के गोले दागे। जब भीड़ नहीं बिखरी, तो लाठीचार्ज कर उसे खदेड़ा गया। अभ्यास के दौरान 8 लोगों की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी भी की गई।
इसके अलावा, प्राथमिक उपचार, महिला आत्मरक्षा, विभिन्न प्रकार की नाकाबंदी और घटनास्थल की सुरक्षा जैसे साप्ताहिक प्रशिक्षण भी प्रदान किए गए।
डूंगरपुर में आपातकालीन हालात व कानून व्यवस्था से निपटने के लिए बलवा परेड और भीड़ नियंत्रण अभ्यास

Advertisements
