24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। निंबाहेड़ा निवासी सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) हजारीलाल मेघवाल ने शुक्रवार को निंबाहेड़ा स्थित पेच एरिया परिसर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने उन्हें कांग्रेस पार्टी का उपर्णा ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन करते हुए कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत किया।
पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित पार्टी है, जिसने सदैव समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और सामाजिक समरसता की राह पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हजारीलाल मेघवाल जैसे अनुभवी, शिक्षित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, सामाजिक न्याय और विकास की विचारधारा को और प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर हजारीलाल मेघवाल ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, किसान, मजदूर, युवा और वंचित वर्गों के हितों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेघवाल समाज के गणमान्यजनों द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने हजारीलाल मेघवाल का भी स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी एक्सईएन हजारीलाल मेघवाल कांग्रेस में शामिल, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने उपर्णा ओढ़ाकर किया स्वागत

Advertisements
