24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत “एक जिला एक खेल” पहल में महाराणा प्रताप खेलगांव तरणताल में आयोजित आवासीय तैराकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता और फिटनेस पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का संचालन जिला कलक्टर नमित मेहता और उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन के निर्देशन में किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रातःकालीन सत्र में खिलाड़ियों को खेल गतिविधियां, योग और तैराकी की बारीकियों की जानकारी दी गई। इस दौरान पूर्व महापौर रजनी डांगी और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर से खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया ने शिविर का अवलोकन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली।पूर्व महापौर रजनी डांगी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने-अपने गांवों में जाकर सीखी गई तकनीकों का निरंतर अभ्यास करने और पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर की पहल की सराहना करते हुए तैराकी खेल को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वंदे मातरम का जयघोष भी करवाया व जीवन में सदा सकारात्मक रहने की सीख दी।शिविर के सांयकालीन सत्र में खिलाड़ियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर बैक स्ट्रोक और अन्य तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में अनिल कुमावत, सुनील कुमावत, सुनील नकवाल, संदीप सोनी, धरमवीर, नेहा कुमावत, राजेश चौहान और दिलीप पुरोहित ने खिलाड़ियों को फ्री स्टाइल और बैक स्ट्रोक की ट्रेनिंग दी। इस दौरान सभी तैराकों को खेल पोशाक के रूप में लोअर, टी-शर्ट, जूते और मोजे भी वितरित किए गए। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन को देखते हुए इसे तैराकी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंधी होली कप-4’ का आगाज़, पहले दिन ‘गैजेट हब’ का डबल धमाका, शुभलक्ष्मी मार्बल भी चमकी जन आक्रोश रैली के लिए उदयपुर से लाल काफिला रवाना, 300 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे