24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय की शोधार्थी श्रीमती तृप्ति राठौड़ को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने समकालीन आदिवासी कवयित्री, पत्रकार और सक्रियतावादी जसिंता केरकेट्टा की कविताओं में उभरते पहचान और अस्मिता के प्रश्नों को अपने शोध का केंद्र बनाया।तृप्ति राठौड़ ने “Identity Concerns in the Poems of Jacinta Kerketta: A Critical Study” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध प्रोफेसर शिवे शर्मा, अंग्रेजी विभाग, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ।शोध में जसिंता केरकेट्टा की कविताओं के माध्यम से जनजातीय समुदायों की सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान का आलोचनात्मक अध्ययन किया गया है। इसमें आदिवासी समाज की संवेदनाओं, उनकी विश्व-दृष्टि, अस्तित्व के सवालों और संघर्षों को साहित्यिक परिप्रेक्ष्य में समझने का प्रयास किया गया है।जसिंता केरकेट्टा नई पीढ़ी की चर्चित आदिवासी आवाजों में शामिल हैं। पत्रकारिता, कविता और सामाजिक सक्रियता के माध्यम से वे आदिवासी जीवन और उसके सरोकारों को अभिव्यक्ति देती रही हैं। उनकी कविताओं का कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। बताया गया कि जसिंता केरकेट्टा के काव्य में इन पहचान संबंधी सरोकारों को केंद्र में रखकर किया गया यह पहला शोध कार्य है। तृप्ति राठौड़ के शोध में उनकी कविताओं के जरिए जनजातीय समाज के अनुभव, अस्मिता, सांस्कृतिक चेतना और संघर्ष को आलोचनात्मक दृष्टि से रेखांकित किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वार्ड 75 में हो गया खेल, 3 निर्दलीयों और नोटा ने दे दी कांग्रेस को गहरी चोट, भाजपा के हैविवेट महेंद्रसिंह शेखावत केवल 51 वोट से जीते मछली पकड़ने हाथ में लिया टोटा बम, फेंकने से पहले ही फटा, युवक के दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त