24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर के महिपाल खेल मैदान में उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने ध्वजारोहण किया।
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परेड, व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। परेड प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालक एवं बालिका वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सुबोध सिंह चारण, विधायक शंकरलाल डेचा, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी एवं डीएसपी रूप सिंह राठौड़ की उपस्थिति में उपखंड क्षेत्र के 61 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ईओ मोहम्मद सुहेल शेख, बीईईओ नरेंद्र भट्ट, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, बीडीओ हीराराम मेघवाल, पार्षद हरीशचंद्र सोमपुरा, तिलक नंदिनी शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं मांडवी चौक स्थित टाउन हॉल एवं नगर पालिका अस्थायी भवन पर भी नगर पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading