Site icon 24 News Update

जिला स्तरीय शोध कार्यशाला के प्रतिवेदन लेखन का हुआ समापन

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डूंगरपुर में क्षेत्रीय अंतःक्रिया नवाचार एवं समन्वय प्रभाग के संयोजन में जिला स्तरीय शोध कार्यशाला के प्रतिवेदन लेखन का समापन कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य लक्ष्मीकांत चौबीसा, मुख्य अतिथि उपप्राचार्य अजय जैन, विशिष्ट अतिथि धर्मेश जैन एवं राजेश चौबीसा के सानिध्य में संपन्न हुआ।
डाइट डूंगरपुर आईएफआईसी के प्रभागाध्यक्ष रितेश कुमार पंड्या के निर्देशन में आई.एफ.आई.सी. प्रभाग के डर्फ एवं जिला स्तरीय शोध के प्रतिवेदन कार्य हेतु राधेश्याम जोशी, राजेश रोत, कान्तिलाल यादव, मीनाक्षी दमामी, शिवराम मोची, डिंकल कलाल, नीता जोशी, पायल कोटडिया, हेमंत अहारी, कपिल यादव, चेतन जैन, सौरभ पहाड़, वीरेश यादव, पंकज कुमार उपाध्याय, सुनैना पंड्या, जशोदा खोकरिया, डॉक्टर संतोष शर्मा, बंसीलाल रोत, पंकज जोशी, रामकृष्ण हड़ात, विनोद घोगरा, दीक्षांत त्रिवेदी, चिराग पंड्या, कविता आर्य, जितेंद्र पारगी, शीतल मेहता सहित 26 शोधार्थियों ने प्रतिवेदन कार्यशाला में भाग लिया।
समस्त संभागियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित वर्ष भर किए गए अपने कार्य, जिनमें जिला स्तरीय शोध, केस स्टडी, क्रियात्मक अनुसंधान तथा सर्वे शोध कार्य सम्मिलित हैं, का प्रतिवेदन आई.एफ.आई.सी. प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष पंड्या के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्रभागाध्यक्ष रितेश कुमार पंड्या ने बताया कि इन शिक्षा से जुड़े समस्त शोधों से प्रत्येक विद्यालय को शोध सरिता प्रकाशित कर वितरित की जाकर लाभान्वित किया जाएगा, जिससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा। संचालन दीपक चौबीसा एवं आभार प्रदर्शन प्रज्ञा चौबीसा ने व्यक्त किया।

Exit mobile version