24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म जयंती पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया। पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित वसुंधरा विहार, बडोली माधोसिंह चौराहा पर स्थित राजमाता सिंधिया उद्यान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवलखा ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जीवन राष्ट्रभावना, सेवा और त्याग से ओतप्रोत रहा। उन्होंने जनसंघ के माध्यम से न केवल मध्यप्रदेश व देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में भी अग्रणी भूमिका निभाई। राजमाता का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, नगर मंत्री कैलाश सेन, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष लाला दशोरा, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, भाजपा नेता रवि मोदी, मुकेश बम, अशोक मालवीय, नितिन नवलखा, कमलेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने राजमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading