Site icon 24 News Update

आदिनाथ मंदिर मे आर्यिका संघ निश्रा मे हुए धार्मिक आयोज़न

Advertisements

24 Newd Update निम्बाहेड़ा। दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान मे सोमवार को आर्यिका गणिनि विज्ञा श्री माताजी के सानिध्य मे आदि प्रभु की विशेष आराधना के साथ शांतिधारा महाकलशाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न कराये।
समाज के प्रवक्ता मनोज़ सोनी के अनुसार सोमवार को सरावगी गली स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय मे समाज अध्यक्ष अशोक गदिया एवं महामंत्री वी के जैन की अगुवाई मे आर्यिका गणिनि विज्ञाश्री माताजी आर्यिका ज्ञेभ्याश्री, ज्ञापकश्री, ज्ञेयकश्री, क्षुल्लिका विज्ञप्तिश्री‌ के सानिध्य मे श्रद्धांलुओं ने आदि प्रभु की पूजा अर्चना के साथ शांतिधारा और महाकशाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न कराये। इस अवसर पर बड़ी मात्रा मे श्रद्धांलूजन उपस्थित थे। यहाँ आयोजित धर्म सभा मेआर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि व्यापारी अगर मावा में आटा मिलायें तो जेल चला जायेगा और हलवाई मावा में आटा मिलायें तो कलाकार कहलायेगा। मानव जीवन मावा है। इन तीर्थंकरों ने भगवंतों ने अपने जीवन को हलवाई बनकर के आटा मिलाया है। इसलिए परम पद में स्थित परमात्मा है। और हम क्या कर रहे हैं व्यापारी बनकर नरक निगोद रुपी जेल में जाने का काम कर रहे हैं। जीवन तो सभी जीते हैं पर वही अपने जीवन को सार्थक कर पायेगा जो संयम की कला से कलाकार कहलायेगा। गोरतलब हैं कि प्रतिदिन आर्यिका संघ के सानिध्य मे शाम 6:30 आनंद यात्रा आरती का कार्यक्रम मे नगर के श्रद्धांलूजन बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं।

Exit mobile version