24 News Update जयपुर | होली पर्व के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था करते हुए कोलकाता से जयपुर के बीच एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष रेलसेवा का उद्देश्य त्योहार के समय यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराना है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 03115 कोलकाता–जयपुर एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 2 मार्च 2026 को रात 23:55 बजे कोलकाता से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 11:50 बजे जयपुर पहुंचेगी।रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए चलाई जा रही है, ताकि होली के मौके पर यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहरावयह स्पेशल ट्रेन कोलकाता से रवाना होने के बाद नेहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड और पंडित दीनदयाल पाध्याय जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।इसके बाद ट्रेन सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा और खातीपुरा होते हुए जयपुर पहुंचेगी। कुल 17 डिब्बों की होगी ट्रेनइस स्पेशल रेलसेवा में कुल 17 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें7 द्वितीय शयनयान (स्लीपर)8 साधारण श्रेणी के डिब्बे2 गार्ड कोच शामिल होंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला सुरक्षा की ओर तकनीक आधारित बड़ा कदम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक