24 News Update उदयपुर। अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मदार–मडगांव एकतरफा स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 09607 मदार–मडगांव स्पेशल 3 मई 2026 (रविवार) को मदार से शाम 7:55 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 4:40 बजे मडगांव पहुंचेगी।
यह विशेष रेलसेवा मार्ग में अजमेर, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलुन, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें
02 सेकंड एसी
06 थर्ड एसी
01 थर्ड एसी इकोनॉमी
07 शयनयान (स्लीपर)
04 साधारण श्रेणी
02 पावरकार
महत्वपूर्ण सूचना: इस विशेष ट्रेन में यात्रियों को लिनन (चादर/कंबल) की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

