24 news update उदयपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की ओर से ब्राह्मण जोड़ो अभियान के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को लेक सिटी प्रेस क्लब में किया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी ने बताया कि रविवार को 11:00 बजे भोज नाथ महादेव मंदिर परिसर दुर्गा नर्सरी में सदस्यता के लिए अपना फार्म भरे जाएंगे। साथ ही सदस्यता अभियान का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान संगठन का फॉर्म भरकर अपना एक आईडी कार्ड बनवाना होगा जिसके लिए उसको ₹200 का शुल्क देना होगा। इस कार्ड से कुछ चयनित मेडिकल स्टोर एवं डायग्नोसिस सेंटर पर जांचों पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ संगठन का कार्ड बताने पर ही मिलेगी । कार्ड की वैधता 2 वर्ष रहेगी । इसी कार्ड से रोजगार और शिक्षा क्षेत्र में भी गुणवत्ता का लाभ ले पाएंगे। संभागीय अध्यक्ष पंकज सुखवाल ने बताया कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए लगातार अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद प्रयासरत हैं। ऐसे में लगातार ब्राह्मणों पर हो रहे कुठाराघात को रोकने के प्रयास संगठन की ओर से पुरजोर तरीके से किए जाएंगे। साथ ही थाने और अन्य जगहों पर ब्राह्मणों के साथ हो रही बदतमीजी और एसटीएससी कानून का गलत उपयोग ना हो इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान जिला महासचिव हेमंत रावल, युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप पानेरी, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव मोड, जिला कोषाध्यक्ष मिहिर जानी, शहर अध्यक्ष गौतम शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 26 एएसआई के तबादलों की सूची यहां देखें मारवाड़ जं.-खामली घाट- मारवाड़ जं. वैली क्वीन मीटर गेज हैरिटेज रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार