24 News Update जयपुर। होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा व्यापक एवं विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। होली पर्व पर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 35 स्पेशल ट्रेनों के 273 ट्रिप संचालन तथा 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर विभिन्न मार्गाें पर यात्री भार की समीक्षा कर यात्रियों को सुगम रेल यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार में होली के लिए 35 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो कि विभिन्न गंतव्यों गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋृषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावडा, चर्लपल्ली, तिरूपति, मऊ, साबरमती इत्तादि के लिए संचालित की जा रही है। इसके साथ ही 30 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है जो कि उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से साई नगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बान्द्रा टर्मिनस, दौंड, सोलापुर संतरागांछी, कोयम्बटूर, मुम्बई सेन्ट्रल के लिए संचालित की जा रही है।

अतिरिक्त यात्रा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 53 नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 141 अतिरिक्त डिब्बें जोड़े गए है। रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर अतिरिक्त यात्री भार की समीक्षा की जाती है तथा आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन एवं अतिरिक्त डिब्बें जोड़ने का प्रावधान किया जाता है।

होली के त्यौहार के दौरान यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा, स्वच्छता तथा अनाधिकृत यात्रा रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे है। ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायम यात्रा सुविधा प्रदान की जा सके।

रेलवे द्वारा होली के पर्व पर संचालित ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट, रेलवन ऐप, एनटीईएस ऐप, अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील है कि ट्रेन के ऊपर रंग, गुब्बारे या किसी भी प्रकार की वस्तु नहीं फंेके, इससे रेल संचालन प्रभावित होने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर यात्रा करे तथा स्टेशन और ट्रेन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टीटीई को देवे या रेलवन ऐप/139 पर शिकायत दर्ज करवाये।

यात्रियों की सुविधा हेतु होली के अवसर पर संचालित स्पेशल रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05, 12, 19, व 26 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरूवार को
  2. गाडी संख्या 04830, गोरखपुर- जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06, 13, 20 व 27 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को
  3. गाडी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को
  4. गाडी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को
  5. गाडी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को
  6. गाडी संख्या 04730, गोरखपुर- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 27.03.26 तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को
  7. गाडी संख्या 09609, उदयपुर-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को
  8. गाडी संख्या 09610, योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 01.04.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को
  9. गाडी संख्या 04753, हिसार- अमृतसर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 तरफा)
  10. गाडी संख्या 06281, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.02.26 से 30.05.26 तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को
  11. गाडी संख्या 06282, मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.02.26 से 01.06.26 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को
  12. गाडी संख्या 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.02.26 से 26.03.26 तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरूवार को
  13. गाडी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को
  14. गाडी संख्या 05023, गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 24.03.26 तक (04 ट्रिप) गोमतीनगर से प्रत्येक मंगलवार को 23.55 बजे
  15. गाडी संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर)-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को
  16. गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को
  17. गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को
  18. गाडी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 11.03.26 तक (02 ट्रिप) हावडा से प्रत्येक बुधवार को
  19. गाडी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 व 13.03.26 तक (02 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक शुक्रवार को
  20. गाडी संख्या 07519, तिरूपति-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 को (01 ट्रिप)
  21. गाडी संख्या 07520, मदार- तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप)
  22. गाडी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह आगरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
  23. गाडी संख्या 04734, ईदगाह आगरा- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
  24. गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
  25. गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
  26. गाडी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक रविवार को 17.00 बजे
  27. गाडी संख्या 04824,मऊ -जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे
  28. गाडी संख्या 09807, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 को (01 ट्रिप) कोटा से प्रत्येक बुधवार को 21.55 बजे
  29. गाडी संख्या 09808, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से प्रत्येक गुरूवार को 06.55 बजे
  30. गाडी संख्या 01919, आगराकैंट-असारवा स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 18.02.26 से 29.03.26 तक (30 ट्रिप) आगराकैंट से प्रत्येक बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे
  31. गाडी संख्या 01920, असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 19.03.26 से 30.03.26 तक (30 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे
  32. गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को
  33. गाडी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे
  34. गाडी संख्या 09425,साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 23.03.26 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे
  35. गाडी संख्या 09426,हरिद्वार -साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 24.03.26 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे

यात्रियों की सुविधा हेतु होली के अवसर पर विस्तारित स्पेशल रेलसेवाएं

  1. 04715, बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप)
  2. 04716, साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप)
  3. 04725, हिसार-खडकी साप्ताहिक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
  4. 04726, खडकी-हिसार साप्ताहिक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
  5. 04727, हिसार-वलसाड साप्ताहिक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
  6. 04728, वलसाड-हिसार साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
  7. 04827, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप)
  8. 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप)
  9. 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
  10. 09622, बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
  11. 09625, अजमेर-दौंड साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
  12. 09626, दौंड- अजमेर साप्ताहिक 06.03.26 से 27.03.26 तक (04 ट्रिप)
  13. 09627, अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
  14. 09628, सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
  15. 09001, मुम्बई सेट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 03.03.26 से 27.03.26 तक (08 ट्रिप)
  16. 09002, भिवानी- मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 04.03.26 से 28.03.26 तक (08 ट्रिप)
  17. 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
  18. 09006, भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
  19. 08611, संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
  20. 08612, अजमेर- संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 02.04.26 तक (05 ट्रिप)
  21. 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप)
  22. 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
  23. 09705, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
  24. 09706, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
  25. 09633, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,30 मार्च 2026 को (10 ट्रिप)
  26. 09634, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02,08,09,15,16,22,23,29,30,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप)
  27. 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप)
  28. 09638, रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,07,08,14,15,21,22,28,29,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप)
  29. 09733, जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
  30. 09734, भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading