24 News Update उदयपुर। श्रीमाली समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिये निर्मित बहुप्रतीक्षित श्री संस्कार संचालन के लिये बने श्री संस्कार भवन संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप् में रविन्द्र श्रीमाली का दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रविन्द्र श्रीमाली का निर्वाचन होने के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों और ट्रस्टी ने उन्हें बधाई देते हुए मालाओं से लाद दिया। रविन्द्र श्रीमाली के पिछले कार्यकाल में संस्कार भवन का काफी विस्तार हुआ और समाज के लिये यह भवन उपयोगी साबित हुआ।
दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनने के बाद रविन्द्र श्रीमाली ने समाज के प्रबुद्धजनों, वंशानुगत ट्रस्टी और आजीवन ट्रस्टी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री संस्कार भवन के विकास के लिये सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। यहीं नहीं दूसरी बार अध्यक्ष बनने के साथ ही रविन्द्र श्रीमाली ने कुछ बडी घोषणाएं की जिसमें संस्कार भवन के विकास के साथ ही समाज के इस भवन को केन्द्र की उज्जवला योजना से जोडते हुए सोलर पैनल लगाने के प्रयास शुरू करने की बात कहीं तो वहीं पानी की टंंकी, सहित लिफ्ट का कार्य पूर्ण कराने की भी जानकारी दी।
रविन्द्र श्रीमाली के इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में भगवती प्रसाद दुर्गावत नियुक्त थे, ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद भगवती प्रसाद दुर्गावत ने रविन्द्र श्रीमाली के पुन: अध्यक्ष बनने की घोषणा की। इस मौके पर खेमप्रकाश जोशी, एडवोकेट सुरेश श्रीमाली, दिग्विजय श्रीमाली, जगदीशराज श्रीमाली, भगवती प्रकाश दुर्गावत, ओमशंकर श्रीमाली, सतीश श्रीमाली, भावप्रकाश श्रीमाली, गणेश श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली, जमनालाल श्रीमाली, जतिन श्रीमाली, जयंत ओझा, जितेन्द्र श्रीमाली, मधुसूदन बोहरा, सूनील श्रीमाली, सूर्य प्रकाश श्रीमाली, हरिश त्रिवेदी, देवेन्द्र श्रीमाली सहित वंशानुगत एवं आजीवन ट्रस्टी मौजुद रहे और सभी ने सर्वसम्मति से रविन्द्र श्रीमाली को अध्यक्ष के रूप चयन किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading