24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। स्थानीय अकवा क्रिकेट अकादमी की उभरती प्रतिभा रवीना चैधरी ने राजस्थान अंडर-15 गर्ल्स चैलेंजर ट्रॉफी में चयन होने के बाद बुधवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक कृपलानी ने रवीना का मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह चयन निम्बाहेड़ा की बेटियों की बढ़ती प्रतिभा और खेल के प्रति गंभीरता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चैधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री धर्मपाल जाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रवीना के पिता कमल सिंह जाट एवं परिजन भी मौके पर उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.