Advertisements
रिपोर्ट: राहुल पाटीदार
24 News Update कानोड़. अखिल भारतीय मेवाड़ा गायरी युवा महासभा राजस्थान द्वारा कानोड़ निवासी राम लाल गायरी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप चौधरी की सहमति एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल गाडरी की अनुशंसा पर आगामी तीन वर्षों के लिए की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महासभा के प्रदेश महासचिव बंटू कुमार गायरी ने बताया कि राम लाल गायरी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। वे पूर्व में गाडरी महासभा, वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं सचिव रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने समाज की खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं प्रतिभा सम्मान समारोहों के प्रभारी के रूप में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

