24 न्यूज अपडेट, खेरवाड़ा। विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ा में रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य रमा पानेरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि यह त्यौहार भाई-बहिन का नहीं अपितु यह एक दूसरे की रक्षा, सुरक्षा, स्नेह, प्रेम भाईचारे का प्रतीक हैं। हमे भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के विकास के साथ-साथ आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बनाएं रखना चाहिए।
विद्यालय के भैया/ बहिनो ने अपने हाथो से राखी बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बहिनो ने भैयाओ को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके लम्बी उम्र की कामना की। सभी भैयाओ ने अपनी बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। इस अवसर पर समस्त आचार्य/ दीदी को भैया/ बहिनो ने रक्षासूत्र बांधकर उनका आशीर्वाद लिया।
भैया/ बहिनो ने चीनी निर्मित राखियों का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही दीदीयो ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी सुरक्षा का वचन भी लिया। उपरोक्त जानकारी प्रचार प्रमुख खेलशंकर व्यास ने दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.