Site icon 24 News Update

राजसमंद: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update राजसमंद। केलवा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली।
थाना इंचार्ज लक्ष्मण विश्नोई ने बताया कि 10 अगस्त की रात गट्टानी मार्बल के बाहर खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात लोग चुरा ले गए थे। इस पर ट्रैक्टर मालिक लक्ष्मण सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके आधार पर संदिग्ध सत्यनारायण उर्फ विक्रम (30), निवासी भादु थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल किया और अपने साथी मनीष मीणा का नाम भी बताया।
दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक जब्त कर ली। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से और भी चोरी की वारदातें खुल सकती हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई नरेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार, प्रद्युम्न सिंह और ओमप्रकाश शामिल रहे।

Exit mobile version