24 News Update राजसमंद | बारिश से बढ़ी पानी की आवक के चलते राजसमंद झील का जलस्तर शुक्रवार को 29.30 फीट तक पहुंच गया। अब झील के लबालब होने के लिए महज आधे फीट से थोड़ा ज्यादा (करीब एक सीढ़ी पानी) की आवश्यकता है। यदि यही रफ्तार बनी रही, तो अगले 4–5 दिनों में झील छलकने की पूरी संभावना है।खारी फीडर और गोमती नदी से निरंतर आवकपिछले 24 घंटों में झील में करीब 2 इंच से कम पानी आया है। खारी फीडर और गोमती नदी से लगातार हो रही आवक से जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अनुमान है कि गेज जल्द ही 30 फीट के पार पहुंच जाएगा।छलकने की उम्मीदें बढ़ींझील के छलकने को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। लोग अलग-अलग दिनों का कयास लगा रहे हैं। वर्ष 2023 और 2017 में भी झील छलकी थी। इस बार भी मानसून की सक्रियता को देखते हुए संभावना प्रबल है। पेयजल व सिंचाई का मुख्य स्रोत राजसमंद झील न केवल शहर का मुख्य पेयजल स्रोत है, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों के लिए सिंचाई का आधार भी है। झील के छलकने को क्षेत्र में खुशहाली और जलसंपदा का प्रतीक माना जाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दौसा में एसआई भर्ती के चयनित सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मालगाड़ी से कटकर मौत भीलवाड़ा: ननिहाल आया युवक बेड़च नदी में बहा, SDRF की तलाश जारी, साथी तैरकर बचा, देर शाम अंधेरे में रोकना पड़ा रेस्क्यू, सुबह फिर शुरू