24 News Update सरथला में जहां एक ओर आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं, वहीं राजपुरा गांव की दो बेटियों ने इतिहास रचते हुए पूरे समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में पिंकी बैरवा ने शानदार 92% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे बैरवा समाज का नाम रोशन किया है। वहीं लक्ष्मी बैरवा ने 55.50% अंक प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल कायम की है।यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार राजपुरा गांव के बैरवा समाज की बेटियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस तरह सफलता दर्ज की है। यह केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि सोच में बदलाव और बेटियों के हौसले की जीत है।ग्रामीणों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवारजनों ने मिठाई बांटकर इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि इन बेटियों ने साबित कर दिया कि अगर मौका और हौसला मिले तो बेटियां किसी से कम नहीं।पिंकी बैरवा की इस शानदार सफलता ने गांव की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का काम किया है, वहीं लक्ष्मी बैरवा की मेहनत ने यह दिखाया कि संघर्ष के बीच भी सफलता हासिल की जा सकती है।समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि यह शुरुआत है, अब आने वाले समय में और भी बेटियां आगे बढ़ेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।राजपुरा की बेटियों ने यह संदेश दिया है– “अब बेटियां पीछे नहीं, आगे बढ़कर इतिहास लिख रही हैं।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सावर में आस्था का महाकुंभ: सनातन रुद्र हनुमंत पंच कुंडीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ आज से अमृत भारत योजना के तहत बदला बाड़मेर स्टेशन का स्वरूप, 16.18 करोड़ से हुआ अत्याधुनिक पुनर्विकास