24 News update उदयपुर। दावनगिरी (कर्नाटक) में संपन्न राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 17 पदक अपने नाम किए। इसमें जूनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान ने सेकंड रनर-अप का खिताब भी हासिल किया। यह जानकारी राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने दी। उदयपुर की नीलम डांगी ने स्वर्ण पदक जीता प्रतियोगिता के अंतिम दिन 84 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में उदयपुर की नीलम डांगी ने 545 किलोग्राम वजन उठाकर सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 43 किलोग्राम जूनियर वर्ग में उदयपुर की मानसी रावत ने 262.5 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। उदयपुर के गौरव साहू ने सीनियर वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में 605 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। युद्धवीर सिंह राठौड़ ने 105 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में 792.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। सीनियर वर्ग के 105 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल जोशी ने 885 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला सीनियर वर्ग के 69 किलोग्राम भार वर्ग में रेखा आचार्य ने 507.5 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। जूनियर और सब जूनियर वर्ग में भी पदकों की बौछार जूनियर पुरुष वर्ग के 120 किलोग्राम भार वर्ग में योगेंद्र सिंह ने 827.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग के 43 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी राजपूत ने 282.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में 120 किलोग्राम भार वर्ग में साकेत चतुर्वेदी ने रजत तथा रविप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता। 120 किलो से अधिक भार वर्ग में पीयूष व्यास ने रजत पदक प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में चंचल भारती, 63 किलोग्राम में सिद्धि कुमारी पांडे, 69 किलोग्राम में मिताली जैन और 57 किलोग्राम में आकांक्षा कुमावत ने क्रमशः कांस्य और रजत पदक हासिल किए। 69 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश बन और 76 किलोग्राम भार वर्ग में रिया कंवर शेखावत ने रजत पदक अपने नाम किया। उदयपुर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत राज्य टीम के उदयपुर के पदक विजेता गौरव साहू, युद्धवीर सिंह राठौड़, नीलम डांगी और मानसी रावत के उदयपुर लौटने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 10 हजार के इनामी बदमाश दलपत सिंह समेत तीन गिरफ्तार, बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम, चार पिस्टल, 19 कारतूस और कार जब्त उदयपुर में सम्पन्न हुई 11वीं वेटलैंड क्षेत्रीय कार्यशाला, मेनार रामसर साइट का दल ने किया दौरा