24 News Update उदयपुर। जिला कुश्ती संघ, उदयपुर की ओर से राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री राजीव दत्ता (विशेषाधिकारी, माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला) का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष पारस सिंघवी ने श्री दत्ता का स्वागत किया, वहीं राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष मांगीलाल कटारिया ने उन्हें परंपरागत मेवाड़ी पाग पहनाकर सम्मानित किया।
राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता पर चर्चा
कुश्ती प्रशिक्षक डॉ. हरीश राजोरा ने बताया कि इस दौरान श्री दत्ता ने आगामी 22 व 23 नवम्बर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ क्षेत्र में कुश्ती को नई दिशा देने के लिए रोल मॉडल अखाड़ों की स्थापना की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
खेलों को बढ़ावा देने का मिला आश्वासन
राजीव दत्ता ने उदयपुर जिले में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान सरकार से अधिकतम सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल कुश्ती को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और खेल सुविधाओं से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर संघ के सचिव दीपक राजोरा, सिद्धार्थ शर्मा, प्रहलाद चौहान, राजेंद्र सिंह भाटी, देवेंद्र साहू, महेंद्र राजोरा, गौरीशंकर वसीटा, यशवंत चौधरी, हेमंत आठवाल, चित्रांशु चौधरी, कृष सेन सहित कई पदाधिकारी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। यह जानकारी डॉ. हरीश राजोरा ने दी।
राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता का उदयपुर में स्वागत, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों पर हुई चर्चा

Advertisements
