24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आज उदयपुर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा दो दिन तक चलेगी और इसमें कांस्टेबल सामान्य, ड्राइवर, बैंड, पुलिस दूरसंचार व महिला बटालियन के पदों के लिए चयन प्रक्रिया होगी।
उदयपुर में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 13,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों की चप्पल, जूते उतरवाकर व आभूषण जांच कर प्रवेश दिया गया। मीरा कन्या महाविद्यालय व एमजी कॉलेज केंद्र पर विशेष बायोमेट्रिक जांच के बाद परीक्षा देने की अनुमति दी गई।
पहली पाली की लिखित परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाः उदयपुर में कड़े सुरक्षा प्रबंध, बायोमेट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश

Advertisements
