जयपुर | नए साल की दहलीज पर राजस्थान के लाखों युवाओं को बड़ी खुशखबरी मिली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के साथ ही प्रदेश में लंबे समय से रिक्त 3705 पटवारी पदों पर नियुक्तियां का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
यह भर्ती परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6 लाख 72 हजार 11 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने 3 दिसंबर को प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया था, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया।

दस्तावेज सत्यापन पूरा, फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

8 से 15 दिसंबर 2025 तक चली दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण-पत्र, जाति/आरक्षण प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब बोर्ड ने अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।
इस सूची में शामिल 3705 अभ्यर्थी नए साल 2026 में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पटवारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड अपडेट, राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और जनसेवाओं में तेजी आने की उम्मीद है। लंबे इंतजार के बाद रिक्त पदों पर नियुक्ति से राजस्व विभाग को मजबूती मिलेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading