24 News Update उदयपुर। इंदौर (मध्यप्रदेश) स्थित बाघेला गार्डन सभागार में आयोजित वेस्टर्न इंडिया क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। राजस्थान के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल 16 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 26 पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता में राजस्थान सीनियर महिला टीम ने टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि सीनियर पुरुष टीम उपविजेता रही। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में राजस्थान टीम उपविजेता तथा सब जूनियर बालक वर्ग में सेकंड रनर-अप रही। उदयपुर की कीर्ति चौहान ने सब जूनियर बालिका वर्ग में सेकंड रनर-अप स्ट्रांग गर्ल का खिताब जीता।सीनियर महिला वर्ग में पायल चौहान फर्स्ट रनर-अप स्ट्रांग वूमेन बनीं, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में अजय राज गुर्जर ने फर्स्ट रनर-अप स्ट्रांग मैन का सम्मान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजस्थान का जलवासीनियर पुरुष वर्ग में 66 किग्रा में राहुल शर्मा, 83 किग्रा में पुनीत पेसवानी, 93 किग्रा में अजय राज गुर्जर ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि 74 किग्रा वर्ग में रामचंद्र जाट को कांस्य पदक मिला। सीनियर महिला वर्ग में 47 किग्रा में पायल चौहान, 52 किग्रा में अंशु वर्मा, 84 किग्रा में किरण रामचंदानी, 84 किग्रा से अधिक वर्ग में रुकसाना बानो ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं मनीषा प्रजापत ने कांस्य पदक अर्जित किया। जूनियर और सब जूनियर वर्ग में भी शानदार प्रदर्शनजूनियर पुरुष वर्ग में नितिन (66 किग्रा) और सोहम छंगाणी (93 किग्रा) ने स्वर्ण, जबकि जितेंद्र शर्मा (+120 किग्रा) ने रजत पदक जीता। जूनियर महिला वर्ग में भूमिका सारस्वत (52 किग्रा) और कोमल बिश्नोई (69 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते, वहीं श्वेता कंवर भाटी और ग्रेसी प्रजापत ने रजत तथा चांदनी ने कांस्य पदक हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में रंजीत मंडल (53 किग्रा) और सुनील सुखवाल (93 किग्रा) स्वर्ण पदक विजेता रहे, जबकि शशांक रंग ने रजत और मयंक जंगम ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में कीर्ति चौहान, सिद्धि कुमारी पांडे और माही मीणा ने स्वर्ण, ममता चांवरिया ने रजत तथा शिवानी सिंह रावत ने कांस्य पदक जीता। राजस्थान टीम के मैनेजर एवं कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू रहे, जबकि महिला टीम के कोच आशीष जैमन एवं आशीष ओझा थे। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली एवं सचिव डॉ. देवेंद्र साहू ने सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दसा नरसिंहपुरा समाज ने किया वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन, कैलेंडर में उदयपुर में निवासरत स्थायी व अस्थायी समाजजनों की सूची व संपर्क विवरण शामिल शांति कानून पर माकपा का हमला, अदाणी को परमाणु क्षेत्र सौंपने का आरोप