24 News Update उदयपुर। सामाजिक दायित्व निभाते हुए द रेडिएंट एकेडमी, उदयपुर ने अपने वार्षिक कार्यक्रम “स्पर्श – ऊनी कपड़े वितरण अभियान” के तहत शनिवार को जावर क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय के कुल 400 विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिए निःशुल्क स्वेटर प्रदान किए गए।
अभियान उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। उनके नेतृत्व में संस्था द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों तक नियमित रूप से सहायता पहुँचाई जा रही है। कार्यक्रम में एमडीएस स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
संस्था के प्रतिनिधि शुभम गालव और जीतू डोडेजा ने बताया कि “स्पर्श” अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को सर्दियों में आवश्यक ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराना है, जिससे ठंड के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें। संस्था हर वर्ष अलग-अलग विद्यालयों में पहुँचकर इस प्रकार की सेवाएँ करती है, और यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और स्टाफ ने द रेडिएंट एकेडमी तथा सांसद डॉ. रावत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, उन्हें अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.