24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। बांसवाड़ा के प्रताप सर्किल स्थित राग हेल्थ में स्वर्गीय इंदिरा भारती की प्रथम पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राग हेल्थ की संस्थापक डॉ. ऋचा गुप्ता एवं गर्वित भारती द्वारा स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा भारती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि उनकी दादी मां की स्मृति में यह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आमजन को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, रक्तचाप, शुगर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा परीक्षण की सुविधाएं प्रदान की गईं। साथ ही सभी डायग्नोस्टिक सेवाओं पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई, जिसका बड़ी संख्या में नागरिकों ने लाभ उठाया।
उन्होंने बताया कि राग हेल्थ बांसवाड़ा का पहला कॉस्मेटिक एवं हेल्थ सेंटर है, जो प्रताप सर्किल के निकट स्थित है। यहां त्वचा, बाल एवं लेजर से संबंधित संपूर्ण कॉस्मेटिक उपचारों के साथ-साथ जनरल ओपीडी, डे-केयर, डायग्नोस्टिक्स, चिकित्सा जांच एवं फार्मेसी सेवाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
संस्थापकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में चिकित्सा जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर बांसवाड़ा के गणमान्य नागरिक, रोगी, परिजन एवं राग हेल्थ का स्टाफ उपस्थित रहा।
राग हेल्थ में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Advertisements
