24 News Update उदयपुर, 6 अक्टूबर। पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 13 अक्टूबर से उदयपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 13 अक्टूबर को सुबहविमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अगले दिन 14 अक्टूबर को श्री कटारिया उदयपुर मेंप्रस्तावित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों की मीटिंग में भाग लेंगे। इसके पश्चात् राजस्थान महिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् शाम 4 बजे सिटी पैलेस में प्रस्तावित मेवाड़ गौरव सम्मान समारोह में भाग लेंगे। श्री कटारिया 15 अक्टूबर को सुबह 8.20 बजे डबोक एयरपोर्ट से चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.