24 News Update शिमला। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया की तबीयत गुरुवार देर रात शिमला में अचानक बिगड़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शिमला प्रवास के दौरान दोनों को सांस लेने में तकलीफ और असहजता महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC), शिमला लाया गया।यहां स्पेशल वार्ड नंबर 634 और 635 में भर्ती कर कार्डियोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ईको टेस्ट, ब्लड प्रेशर सहित सभी जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए। IGMC के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि सभी जांच रिपोर्ट सामान्य रही और प्राथमिक उपचार के बाद रात साढ़े नौ बजे राज्यपाल और उनकी पत्नी को छुट्टी दे दी गई। वे छराबड़ा स्थित अपने सरकारी आवास लौट गए।हालांकि, रात 11 बजे उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर IGMC लाना पड़ा। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत आवश्यक उपचार शुरू किया। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद शनिवार दोपहर बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।इस दौरान शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी IGMC पहुंचे और गुलाबचंद कटारिया व उनकी पत्नी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और अन्य डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। मेडिकल टीम ने आवश्यक चिकित्सा निर्देशों के साथ उन्हें छुट्टी दे दी। राज्यपाल और उनकी पत्नी अब सरकारी निवास में आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अगले 48 घंटे तक उनकी सेहत पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। IGMC प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध हो सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अरुणाचल के BJP विधायक को 2 साल की सजा, 5.55 करोड़ का जुर्माना — मोहाली कोर्ट का बड़ा फैसला टेकऑफ के 49वें सेकंड में क्रैश, पायलट का आखिरी संदेश: “थ्रस्ट नहीं मिल रहा, नहीं बचेंगे”, मौत का आंकड़ा 275 तक पहुंचा, विमान की टेल से मिला शव, जांच रिपोर्ट 3 महीने में आने की संभावना