Site icon 24 News Update

दो दिवसीय मेवाड़-मालवा के दौरे पर रहे गृह मंत्री अमित शाह को विदा करने पहुंचे जनप्रतिनिधी

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा। देश के यशस्वी गृह मंत्री माननीय अमित शाह बुधवार से दो दिवसीय मेवाड़-मालवा के दौरे पर रहे। इस दौरान गृह मंत्री शाह ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ दिवस की परेड में भाग लिया तथा हवाई अड्डे डबोक (उदयपुर) से पुनः नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधी गृह मंत्री अमित शाह को विदा करने के लिए हवाई अड्डा डबोक पहुंचे। इस दौरान सांसद मन्नालाल रावत, पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, ताराचंद जैन, चुन्नीलाल गरासिया, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, राजसमंद विधायकदीप्ति माहेश्वरी, चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, उदयपुर जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, गजपाल सिंह, प्रमोद सामर, रविन्द्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह, भंवर सिंह राठौड़, निम्बाहेड़ा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, उदयपुर मण्डल महामंत्री दीपक शर्मा आदि ने गृह मंत्री शाह को केसरिया उपरना ओढाकर अभिवंदन कर विदा किया।

Exit mobile version