Site icon 24 News Update

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम पर प्रगति पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख) स्थानीय विद्यालय में इस वर्ष परिणाम घोषणा के दिन ही विद्यार्थियों को प्रगति पत्र वितरित कर एक नई पहल की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री मनोहर लाल जैन एवं एसडीएमसी सदस्य श्रीमती रेखा रानी तिवारी के करकमलों द्वारा विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह का महत्व और बढ़ गया।

समारोह के दौरान सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पीएम श्री योजना के अंतर्गत 21वीं सदी के कौशल आधारित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन उप प्राचार्य श्रीमती सुनीता रावत एवं संचालन श्री सुनील कुमार डूंगरवाल द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन श्री कैलाश चंद्र गवारिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसडीएमसी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

विद्यालय द्वारा की गई इस अभिनव पहल की अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय द्वारा सराहना की जा रही है।

Exit mobile version