Site icon 24 News Update

वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ‘‘78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह’’ स्वयं एवं परिवार को खुश रखते हुए विकसित राष्ट्र में स्वाभीमान के साथ सहयोगि बने – श्री नितिन जैन

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा. वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल में 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक श्री नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य तथा श्रीमती अरुणा जैन के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस शुभअवसर पर कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक श्रीमान नितिन जैन ने देश की स्वतन्त्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। ध्वजारोहण के साथ ही बच्चों ने स्कूल बेण्ड के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय को वंडर सीमेंट लि. के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री नागेन्द्र सिंह चुण्डावत ने विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स तथा वंडर सीमेंट के सुरक्षा कर्मियों की सूसज्जित परेड का निरीक्षण कराया, निरीक्षण के उपरान्त श्री जैन ने मार्चपास्ट को सलामी दी तथा अपने उद्बोधन में सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि देश भक्तों के 91 वर्षों के कडे संघर्ष की बदोलत आज हम स्वतन्त्र भारत में पूरी आजादी के साथ गर्व से जी रहे है। श्री जैन ने देश की प्रगति के बारे बताते हुए कहा की भारत आज विश्व की तीसरी इकोनोमी के रुप में उभरा है। श्री जैन ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा की स्वयं एवं अपने परिवार को हमेशा खुश रखे और विकसित राष्ट्र में स्वाभीमान के साथ सहयोगि बने। इस दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में 90 प्रतिशत् और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पीपीएस के मेधावी विद्यार्थियों तथा खेल, वाद-विवाद सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विषेश उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य आतिथी महोदय ने सम्मानित किया।

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह में पीपीएस की होनहार छात्रा सुश्री चहक संचेती को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में जिला स्तर पर सर्वाधिक 98 प्रतिशत् अंक प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि माननीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार श्रीमान गोतम दक द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही वंडर सीमेंट में आयोजित कार्यक्रम में पीपीएस के छात्रों ने देश की स्वतंत्रता की महिमा के गुणगाण करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें देश भक्ति गीत, ग्रूप डांस, लघु नाटीका का मंचन, हिन्दी-अंग्रेजी में भाषण एवं कवितापाठ, डम्बल पी.टी. इत्यादी रोचक प्रस्तुतियां दी, इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जैन ने वंडर सीमेंट लि. में कार्य के दौरान अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को महा प्रबंधक (एच.आर.) श्री विनय कुमार शर्मा के संयोजन में सम्मानित किया साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों की सराहना भी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गिरीश बाबु एम.एम. ने अतिथिगण, अभिभावकों एवं उपस्थित समस्त का अभिवादन किया। कार्यक्रम में कम्पनी के उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) श्री अमित मेहता, उपाध्यक्ष (प्रोसेस) श्री राजेन्द्र शर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, आर.के. नगरवासी एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version