Site icon 24 News Update

प्रोफेसर अमरिका सिंह ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से की शिष्टाचार भेंट

Advertisements

नई शिक्षा नीति, कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा पर हुई चर्चा

जैसलमेर, 5 मई। प्रोफेसर अमरिका सिंह ने मंगलवार को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से उनके नोएडा स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

भेंट के दौरान वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा रोजगारपरक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रोफेसर अमरिका सिंह ने विश्वविद्यालयों में हो रहे नवाचार, डिजिटल लर्निंग और इंडस्ट्री-एकेडमिया लिंकेज के विभिन्न आयामों से पूर्व राज्यपाल को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में भारत में अध्ययन के लिए आने वाले विदेशी विद्यार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो देश की शिक्षा प्रणाली के प्रति बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाती है।

मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, तकनीकी नवाचार और युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के प्रयासों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Exit mobile version