24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार इतिहास विभाग की प्रोफेसर दिग्विजय भटनागर को विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।प्रो. भटनागर ने 1 दिसंबर 2025 को विधिवत रूप से पद ग्रहण किया। वे वर्तमान में विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय की अध्यक्ष भी हैं और इससे पहले विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और अकादमिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।पद ग्रहण समारोह के दौरान केंद्रीय पुस्तकालय के सहायक पुस्तकाध्यक्ष डॉ. राजाराम भाट, डॉ. भूपेंद्र आर्य, डॉ. जितेंद्र सुहालका, सेल्फ फाइनेंस एडवाइजरी बोर्ड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नारायण लाल सालवी, तथा पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।प्रो. भटनागर की नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय पुस्तकालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सुगमता व गुणवत्ता आएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर–पुणे मार्ग पर फाल्कन बस सेवा फिर शुरू एमएलएसयू कर्मचारी संघ ने नए कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत का स्वागत किया