24 News Update भीलवाड़ा। 14 वर्षीय राज्य स्तरीय बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 सितंबर को लॉर्ड कॉन्वेंट स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बालदी, उप जिला शिक्षा अधिकारी जगजीतेंद्र सिंह, प्रारंभिक खेलकूद प्रभारी विश्वजीत सिंह तथा प्रतियोगिता संयोजक कैलाश चंद्र खटीक ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित रणनीति बनाई जाए। प्रतियोगिता में कुल 84 टीमों के लगभग 1900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे आवास, भोजन, पेयजल और खेल मैदानों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल डायरेक्टर चंद्रशेखर और शारीरिक शिक्षकों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपी। उन्होंने कहा कि सभी मैच पारदर्शी ढंग से कराए जाएँ तथा चयन समिति निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करे। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर कार्यों का विकेंद्रीकरण करने को कहा गया। तैयारी बैठक और स्थल निरीक्षण के अवसर पर दुर्गेश जोशी, राजेंद्र काबरा, दिनेश सोमानी और दीपक खींची भी मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियाँ शुरू, 84 टीमों के लगभग 1900 खिलाड़ी लेंगे भाग

Advertisements
