24 News Update उदयपुर। उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत से भागने और ड्यूटी पर तैनात जाब्ते के साथ धक्का-मुक्की कर राजकार्य में बाधा डालने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 अप्रैल की दोपहर करीब 1:00 बजे कानपुर खेड़ा स्टेडियम के पास घटित हुई। सविना थाने में तैनात एएसआई नवीन कुमार (47) जब अपने जाब्ते के साथ ड्यूटी पर थे, तब अभियुक्त अम्बालाल गमेती उर्फ जितेन्द्र ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने न केवल पुलिस जाब्ते के साथ बदतमीजी की, बल्कि पुलिसकर्मियों को धक्का देकर मौके से भागने का प्रयास भी किया।एएसआई नवीन कुमार की लिखित रिपोर्ट पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने एफआईआर संख्या 216/2026 दर्ज की है। पुलिस ने अभियुक्त अम्बालाल गमेती (29) निवासी खरबडिया (थाना हिरणमगरी) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 262, 121 (1) और 132 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। यह धाराएं लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने और वैधानिक कस्टडी से भागने के प्रयास से संबंधित हैं। थानाधिकारी पूरणसिंह के निर्देशन में इस मामले की अग्रिम जांच सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) देवीलाल को सौंपी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सन्त कंवरराम के 141वें जन्मोत्सव पर कोठीबाग में सजेगी भजनों की शाम: सिंधी समाज मनाएगा उल्लासपूर्ण उत्सव, व्यवस्थाओं को लेकर मोहल्ला पंचायत ने कसी कमर जमीन हड़पने के लिए रची गई ‘अधिकार पत्र’ की साजिश, दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज