उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशों पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना प्रतापनगर व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कार को भी सीज़ किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व श्री सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रतापनगर श्री अशोक कुमार सिंह तथा डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह एएसआई के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने एक अल्टो कार (नंबर GJ-01-KD-6204) से रॉयल चैलेंज – 192 पव्वे, मैजिक मूमेंट्स – 48 पव्वे, ऑल सीज़न्स – 48 पव्वेअंग्रेजी शराब जब्त की। कार में सवार तीन व्यक्तियों— नरपत सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिसोदिया, निवासी जावद, सलूम्बर तुषार सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, निवासी आशापुरा कॉलोनी, विद्यापीठ, प्रतापनगर गौरव पंचाल पुत्र भगवतीलाल लौहार, निवासी जावद, सलूम्बर को मौके से गिरफ्तार किया गया। जब्ती के पश्चात थाना प्रतापनगर में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम:उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एएसआई विक्रम सिंह (डीएसटी मय टीम), सहायक उपनिरीक्षक भगवत सिंह, हैडकांस्टेबल उम्मेदाराम, चालक कांस्टेबल महावीर सिंह व अविनाथ कुमार। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डबोक हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में जोगणिया माताजी दर्शन को निकले युवक की पत्थरों से कुचलकर की थी हत्या राजदर्शन होटल रोड पर तलवारबाजी का सनसनीखेज मामला, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, 3 नाबालिग डिटेन, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद