24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस ने सोमवार रात एक बार फिर सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल कायम की। अलवर शहर में 25 फीट ऊँचे बंद मकान की पहली मंजिल पर फंसी 4 वर्षीय मासूम निधि राठौड़ को पुलिस टीम ने जोखिम भरे ऑपरेशन में सुरक्षित बचा लिया। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह “राजस्थान पुलिस की सेवा और संवेदना का जीवंत उदाहरण” है।
अलवर एसपी सुधीर चौधरी के अनुसार, शहर की संकरी गलियों में बने मकान से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। थानाधिकारी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुँची तो पता चला कि मकान अंधेरे में बंद था और बच्ची अंदर अकेली डरी हुई थी।
पुलिसकर्मी कांस्टेबल हजारीलाल (बेल्ट नं. 1594) ने बिना देर किए 30 फीट ऊँची सीढ़ी पर चढ़कर बिजली के नंगे तारों के बीच से गुजरते हुए झरोखे तक पहुँचे। उन्होंने बच्ची को समझाया, शांत किया और धीरे-धीरे सुरक्षित नीचे उतारा। करीब 25 मिनट तक चले इस साहसिक ऑपरेशन के बाद बच्ची को उसकी माँ निशा देवी के सुपुर्द किया गया। डीजीपी शर्मा ने कहा, “राजस्थान पुलिस सिर्फ कानून की रक्षक नहीं, बल्कि समाज की सच्ची संरक्षक है।”
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.