24 News Update उदयपुर। जिले में अपराधियों के लिए बीती दो रातें सबसे भारी साबित हुईं। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए गए विशेष रेड और एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत पुलिस ने एक साथ 743 स्थानों पर दबिश देकर कुल 621 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई न सिर्फ वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए थी, बल्कि पूरे जिले में कानून का स्पष्ट संदेश देने की रणनीतिक कोशिश भी मानी जा रही है। 1 और 2 फरवरी को दो चरणों में यह बड़ा अभियान चलाया गया। पहले चरण में 1 फरवरी को 60 पुलिस एक्ट और 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 400 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। दूसरे चरण में 2 फरवरी की अलसुबह अचानक जिलेभर में सघन चैकिंग और दबिश की कार्रवाई की गई, जिसमें 221 अपराधियों को धर दबोचा गया।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल की सीधी निगरानी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सभी वृत्ताधिकारियों के नेतृत्व में 97 विशेष टीमों का गठन किया गया। करीब 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान अलसुबह एक साथ मैदान में उतरे और जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में एक साथ कार्रवाई की। जघन्य अपराधों के आरोपी भी गिरफ्त मेंपुलिस कार्रवाई में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांछित 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हत्या के 6 और हत्या के प्रयास के 2 आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा 50 स्थायी वारंट और 25 गिरफ्तारी वारंट का निस्तारण किया गया, जबकि एक अभियुक्त को धारा 299 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। सामान्य प्रकरणों में वांछित 2 अभियुक्तों को भी पुलिस ने दबोच लिया। वहीं निरोधात्मक कार्रवाई के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 170, 172 और 129 में 146 बदमाशों को पाबंद किया गया।हिस्ट्रीशीटरों पर भी शिकंजाअभियान के दौरान 93 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश दी गई और उनसे सघन पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य न केवल मौजूदा अपराधों पर रोक लगाना था, बल्कि संभावित वारदातों को पहले ही नाकाम करना भी था। स्थानीय माइनर एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम में 8 प्रकरण दर्ज कर 8 अभियुक्त, आर्म्स एक्ट में 1 प्रकरण में 1 अभियुक्त और अन्य अधिनियमों में 2 प्रकरण दर्ज कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लेकसिटी की बिसात पर नई पीढ़ी का दमख़म: मकर संक्रांति कप में आयंश, भव्यांश और चार्वी बने ओवरऑल चैंपियन विधानसभा सत्र की आड़ में शिक्षकों के अवकाश पर ताला, स्कूलों में बढ़ी नाराज़गी—शिक्षक संघ ने सरकार को घेरा