24 News Update उदयपुर। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म विस्तार का बड़ा कार्य शुरू हो गया है। इस कारण आगामी 6 दिनों तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा 19 से 24 फरवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते सिटी स्टेशन से संचालित होने वाली अधिकांश ट्रेनें अब राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन (RPZ) और मावली जंक्शन से चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 और 10 को उमरड़ा साइड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पहले यह कार्य 12 से 17 फरवरी के बीच प्रस्तावित था, लेकिन सेफ्टी कमिश्नर (CRS) से अनुमति में देरी के कारण अब इसे 19 फरवरी से शुरू किया गया है।

नेटवर्क सुधार से बढ़ेगी स्टेशन की क्षमता
अब तक प्लेटफॉर्म नंबर 9 केवल राणा प्रताप नगर साइड से जुड़ा हुआ था, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 10 किसी भी दिशा से कनेक्ट नहीं था। विस्तार कार्य के बाद दोनों प्लेटफॉर्म को उमरड़ा लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म 9 पर दोनों दिशाओं से ट्रेनों का संचालन संभव होगा, वहीं प्लेटफॉर्म 10 पर उमरड़ा की ओर से ट्रेनों को खड़ा किया जा सकेगा। इससे स्टेशन की कुल हैंडलिंग क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले स्टेशन
कार्य के चलते रेलवे ने कई गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया है और कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन बदले गए हैं। 19 से 24 फरवरी तक उदयपुर सिटी और राणा प्रताप नगर के बीच चलने वाली 4 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। 23 फरवरी को 2 ट्रेनें और 24 फरवरी को कुल 8 ट्रेनें उदयपुर सिटी नहीं आएंगी और अपनी यात्रा राणा प्रताप नगर स्टेशन पर ही समाप्त करेंगी। कुछ ट्रेनें केवल मावली स्टेशन तक ही संचालित की जाएंगी।

24 फरवरी को सबसे ज्यादा असर
रेलवे के अनुसार कार्य के अंतिम दिन यानी 24 फरवरी को यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो सकती है। उस दिन उदयपुर–असारवा ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 4 घंटे 20 मिनट की देरी से रात 8:25 बजे रवाना होगी। इसी तरह असारवा–चित्तौड़गढ़ ट्रेन लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से दोपहर 1:20 बजे चलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म विस्तार पूरा होने के बाद उदयपुर सिटी स्टेशन पर ट्रेनों के यातायात को संभालना आसान होगा और भविष्य में नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading