24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हरियालो राजस्थान पौधारोपण अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल के नेतत्वृ में पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण मंडल अध्यक्ष यशवंत गवारिया की अध्यक्षता,जिलाध्यक्ष अशोक पटेल,पूर्व सांसद कनकमल कटारा,जिला उपाध्यक्ष एवं सागवाड़ा विधानसभा संयोजक हितेश रावल मुख्य आतिथ्य में विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय माधव परिसर में एक पौधा मां के नाम पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ प्रत्येक पौधे का पालक बनाकर एवं प्रत्येक नागरिक को एक पौधा मां के नाम लगाने का आव्हान किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री जवाहर भाटिया ,कार्यक्रम नगर प्रभारी श्याम भट्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजयकुमार जैन ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरिश्चंद्र सोमपुरा, महामंत्री राधाकृष्ण टेलर,महामंत्री कृष्णसिंह चौहान,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष शंकरलाल आहारी,उपाध्यक्ष दिलीप मोड पटेल नगर मंत्री भावेश माली,मुकेश तिवारी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष लक्ष्यराज शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जगदीश मोची,प्रकाश खटीक, पार्षद रेखा कटारा, पार्षद मंगलेश वाडेल,मनोज कंसारा, विमल कलासुआ,नयन कटारा,प्रदीप गामोट,नरेश प्रजापत, जितेन्द्र खटिक, अश्विन बोबडा सहित भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरियालो राजस्थान पौधारोपण अभियान के तहत् किया पौधारोपण

Advertisements
